Amit Shah Maharashtra Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव से पहले दो दिन के लिए महाराष्ट्र दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राज्य के 4 अलग-अलग हिस्सों में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और राज्य में राजनीति की नब्ज को टटोलेंगे।
24-25 सितंबर तक महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे अमित शाह
महाराष्ट्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने जानकारी देते हुए बताया कि “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24-25 सितंबर को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। (Amit Shah Maharashtra Visit) 24 सितंबर (मंगलवार) को वह नागपुर, छत्रपति संभाजी महाराज नगर और 25 सितंबर (बुधवार) को कोल्हापुर एवं नासिक में पार्टी के क्षेत्रीय नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के महाराष्ट्र दौरे के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र जाएंगे। पीएम मोदी 26 सितंबर को पुणे जाएंगे।
नवंबर महीने में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने की संभावना
महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल अभी चुनाव की तरीखों का ऐलान नहीं हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के खत्म होने से पहले ही महाराष्ट्र के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा की जा सकती है। वहीं, अभी यह माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में चुनाव नवंबर-दिसंबर महीने में कराए जा सकते हैं।
हरियाणा में 2 ‘जन आशीर्वाद रैली’ को किया संबोधित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीते दिन हरियाणा दौरे पर थे। 23 सितंबर (सोमवार) को उन्होंने दो जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। इस बीच उन्होंने एक ओर जहां बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाई, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा में सुबह 11:00 बजे टोहाना के में ‘जन आशीर्वाद रैली’ को संबोधित किया। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे जगाधरी स्थित नई अनाज मंडी में ‘जन आशीर्वाद रैली’ को संबोधित किया।