25 अप्रैल से पहले UP बोर्ड करेगा परिणाम जारी? बनेगा नया रिकॉर्ड!

Published
CBSE 10th Results 2024
CBSE 10th Results 2024

UP Board Results 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 25 अप्रैल से पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। आयोग में इसको लेकर तैयारियां भी जोर शोर के साथ चल रही है। अगर बोर्ड 25 अप्रैल से पहले परीक्षा के परिणाम जारी करता है तो यूपी बोर्ड अपना ही रिकॉर्ड तोड़ कर नया रिकॉर्ड बना सकता है।

बता दें 22 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थीं। और 9 मार्च तक परीक्षाएं पूरी हुई थीं। जिसमें प्रदेश भर के लगभग 55 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 25 अप्रैल से पहले परिणाम अपनी वेबसाईट upmsp.edu.in पर जारी कर सकता है।