Vinesh Phogat Disqualified: ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित हुई विनेश फोगाट, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे किया रिएक्ट

Published
Vinesh Phogat Disqualified
Vinesh Phogat Disqualified

Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल होने से पहले ही पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर कर दिया गया। विनेश (Vinesh Phogat Disqualified) आज 7 अगस्त को महिलाओं के 50 किग्रा फाइनल में उतरने करने के लिए पूरी तरह से तैयार थीं। लेकिन मौके पर अधिकारियों ने 100 ग्राम ओवरवेट होने की वजह से विनेश फोगाट को फाइनल खेलने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।

इसी के साथ, 7 अगस्त को भारत के स्वर्ण पदक जीतने की सारी उम्मीदें टूट गई हैं। ये वास्तव में देश के लिए निराश करने वाली खबर है। वहीं, अब बॉलीवुड के सेलेब्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

स्वरा भास्कर ने ऐसे किया रिएक्ट

स्वरा भास्कर ने विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने पर जताते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि, “आप इस 100 ग्राम वजन वाली कहानी पर विश्वास करते हैं???”

हुमा कुरैशी ने ऐसे किया रिएक्ट

हुमा कुरैशी ने भी विनेश भोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, प्लीज मुझे बताएं कि कुछ किया जा सकता है। उन्हें उसे लड़ने देना होगा।

ध्रुव राठी ने ऐसे किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा सिर्फ 100 ग्राम के लिए? ये बहुत ही अनबिलिवेबल लगता है। सिर्फ सिर मुंडवाने से ही शायद इतना वजन कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट के अयोग्य होने पर बोले भारतीय दल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पारदीवाला, जानें क्या कहा ?

करीना कपूर ने क्या कहा?

वहीं करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “विनेश फोगाट लिविंग लीजेंड। पेरिस ओलंपिक 2024।” इसके साथ ही करीना ने एक दिल वाली इमोजी और एक हार्ट वाली इमोजी भी बनाई है।

यह भी पढ़ें: Monsoon Season Craving: बारिश और पकौड़े के बीच क्या है कनेक्शन? जानें