Paris Olympics 2024 India Match Schedule Today: स्वर्ण पदक के लिए मैदान में उतरेंगी विनेश फोगाट, जानें 12वें दिन का पूरा शेड्यूल !

Published

Paris Olympics 2024 India Match Schedule Today: भारत को पेरिस ओलंपिक खेलों के 12वें दिन बुधवार को सबसे बड़ी आस विनेश फोगाट से होगी जो 50 kg फ्रीस्टाइल महिला कुश्ती के फाइनल में उतरेंगी।, जबकि एथलीट अविनाश साबले भी पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में चुनौती पेश करने उतरेंगे। महिला गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर भी अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि महिला टेबल टेनिस का सामना क्वार्टर फाइनल में जर्मनी से होगा। इसके अलावा सभी की नज़रें मीरा बाई चानू पर भी टिकी रहेंगी।

ओलंपिक खेलों के 12वें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है…

एथलेटिक्स

  • मैराथन पैदल चाल रिले मिश्रित: सूरज पंवार और प्रियंका (सुबह 11 बजे से)
  • पुरुष ऊंची कूद क्वालिफिकेशन: सरवेश कुशारे (दोपहर 1.35 बजे से)
  • महिला 100 मीटर बाधा दौड़ राउंड-1: ज्योति याराजी (दोपहर 1.45 बजे से)
  • पुरुष त्रिकूद क्वालिफिकेशन: अब्दुल्ला और प्रवीण चित्रावले (रात 10.45 बजे से)
  • पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल: अविनाश साबले (देर रात 1.13 बजे से)

गोल्फ

  • महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड-1: अदिति अशोक और दीक्षा डागर (दोपहर 12.30 बजे से)

टेबल टेनिस

  • महिला टीम क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम जर्मनी (दोपहर 1.30 बजे से)

कुश्ती

  • महिला फ्री स्टाइल 53 किग्रा: अंतिम पंघाल बनाम जिनेप येतगिल (तुर्किये) (दोपहर 2.30 बजे से)

भारोत्तोलन

  • महिला 49 किग्रा: मीराबाई चानू (रात 11 बजे से)