Vinesh Phogat Disqualified: विनेश फोगाट को नहीं मिलेगा मेडल! टूटा सपना… 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित

Published

Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय दल ने खेद जताते हुए साझा किया है कि प्रमुख महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगट 50 किग्रा वर्ग में अयोग्य घोषित कर दी गई हैं। यह निर्णय उनके वजन के निर्धारित सीमा से कुछ ग्राम अधिक होने के कारण लिया गया है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से 100 ग्राम अधिक था। इस संदर्भ में दल द्वारा फिलहाल कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी।

अब नहीं जीत पाएंगी स्वर्ण या रजत पदक

भारतीय पहलवान विनेश फोगट के वजन को 50 किलोग्राम कैटेगरी में निर्धारित सीमा से लगभग 100 ग्राम अधिक पाया गया। इस कारण से अब स्वर्ण और रजत पदक सिर्फ दो अन्य रेसलर्स को ही दिए जाएंगे, जिसमें यूएसए की रेसलर को गोल्ड और दूसरी रेसलर को ब्रॉन्ज मेडल मिलेगा। विनेश को कोई पदक नहीं मिलेगा। यह पहली बार नहीं है जब उन्हें इस कैटेगरी में ओवरवेट की समस्या का सामना करना पड़ा है; पहले वह 53 किलोग्राम कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा करती थीं। ओलंपिक क्वालीफायर में भी उन्हें इसी समस्या का सामना करना पड़ा था।