शतक से चूके विराट कोहली और शुभमन गिल…

Published

India vs Sri Lanka/World Cup 2023: विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत के सामने श्रीलंका मैदान में है। इस विश्व कप में टीम इंडिया का ये 7 मैच है, तो वहीं, श्रीलंका का भी 7वां मुकाबला है। लेकिन श्रीलंका अपने पिछले 6 मैचों में से 2 मैच ही जीत पाई है।

बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे IND vs SL मैच में जीत के बाद भारत सेमीफाइनल में लगभग अपनी जगह पक्की कर लेगा। वहीं, श्रीलंका के लिए यह करो या मरो मुकाबला है। क्योंकि हार से उसका रास्ता बेहद मुश्किल होने वाला है।

बता दें कि श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अब देखना ये होगा कि मैच के समाप्ति तक कुसल मेंडिस का ये निर्णय कितना सही साबित होता है।

टीम इंडिया को पहले ही ओवर में लग चुका था झटका

बता दें कि टीम इंडिया को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा चुका था। भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा था। दिलशान मदुशंका के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित ने चौका लगाया था। लेकिन इसके बाद मदुशंका ने अगली ही गेंद पर रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया।

श्रीलंका के लिए संकट बने विराट और गिल

रोहित शर्मा के मैदान से जाते ही विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए मैदान संभाला, तो वहीं दूसरे छोर से शुभमन गिल क्रीज पर टिक कर श्रीलंका की चिंताएं बढ़ा रहे हैं।

शकत की ओर दोनों बल्लेबाज!

बता दें कि टीम इंडिया ने इस पारी के 30 ओवरों में 193 रन बना चुकी है। इसकी के साथ दोनों बल्लेबाज 183 रन की पार्टनरशिप ही बना सके। 92 रन बना कर शुभमन गिल अपना विकेट गवा बैठें।

वहीं, विराट कोहली 94 गेंदों पर 88 रन बनाकर पवेलियन रवाना हुए। हैरानी की बात तो ये है कि टीम इंडिया के तीनों विकेट दिलशान मदुशंका ने ही लिए।