Lok Sabha Elections 2024 Phase 3: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को संपन्न हो चुका है। 7 मई मंगलवार यानी आज तीसरे चरण का मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगा, और शाम 6 बजे खत्म होगा। जिसको लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
11 राज्यों की 93 सीटों पर होगा मतदान
लोकसभा चुनाव 2023 के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर आज मतदान होगा। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की 9, असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, पश्चिम बंगाल की 4, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की 2 सीटों पर मतदान होगा।
इन दिग्गज नेताओं के साथ होगी 1331 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद
बात दें तीसरे चरण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रल्हाद जोशी, सपा की डिंपल यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के साथ कुल 1331 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होने जा रही है।
PM मोदी करेंगे मतदान
तीसरे चरण में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले अहमदाबाद सिटी के बूथ पर मतदान करेंगे।