यूपी की 10 सीटों पर मतदान आज, मुलायम परिवार तीन सीटों से लड़ रहा है चुनाव

Published
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में आज तीसरे चरण में 10 सीटों पर मतदान हो रहा है। 10 में से 3 सीटों पर मुलायम सिंह यादव का परिवार चुनाव लड़ रहा है (Lok Sabha Election 2024) जिसमें मैनपुरी से डिंपल यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, और बदायूं से आदित्य यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

यूपी में आज जिन 10 सीटों पर मतदान हो रहें है, उनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली का नाम शामिल है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोट देने वालों की लंबी लाइन लगी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:- एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स के तीसरे स्पेस मिशन की लॉन्चिंग टली, स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी

मैनपुरी जो कि मुलायम सिंह यादव की सीट थीं, उस सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं। वहीं भाजपा ने इस सीट से उनके खिलाफ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

लेखक: रंजना कुमारी