वाघ बकरी चाय के मालिक का निधन, जानिए कैसे हुई मौत… कुत्ते के काटने से या ब्रेन हेमरेज से?

Published

नई दिल्ली: गुजरात की फेमस चाय की कंपनी (वाघ बकरी) के मालिक और एग्जीक्यूटिव डारेक्टर पराग देसाई का निधन हो गया है। पराग देसाई का पिछले कुछ दिनों से जायडस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। पारग 49 वर्ष के थे। मिली जानकारी के अनुसार, पराग देसाई को ब्रेन हेमरेज हुआ था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सिर में चोट लगने के कारण हुआ था ब्रेन हेमरेज

बता दें कि बीते सप्ताह पराग देसाई ईवनिंग वॉक के दौरान सिर के बल गिर गए और उनको गंभीर चोटें आई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था और वे वेंटिलेटर पर थे।

कुत्तों के कारण लगी थी पराग देसाई को चोट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के सबसे करीबी और कंपनी के मार्केटिंग हेड के मुताबिक, वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई 15 अक्टूबर की शाम को अपने घर के पास ही वॉक पर निकले थे। अचानक कुछ कुत्ते उन पर भौंकने लगे। जिसके कारण वे वहां से भागने लगे और पैर फिसलने से उनके सिर पर चोट लग गई।

ब्रेन हेमरेज के कारण हुई मौत

गिरने के बाद उन्हें पहले एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें वहां से जायडस हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। जहां पर उनके ब्रेन हेमरेज का ऑपरेशन किया गया। जब से लेकर रविवार की शाम अपनी आखिरी सांस लेने तक वह वेंटिलेटर पर थे।