COURAGE AWARDS 2023: अंजाम की हम परवाह नहीं करते, जान हथेलियों पर रखते हैं- एमएस बिट्टा

Published

डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर/नई दिल्ली: न्यूज इंडिया के COURAGE AWARDS 2023 कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय आतंवादी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने न्यूज इंडिया के मंच से देश के दुशमनों को ललकारते हुए शायराना अंजाद में कहा कि, ” जब जवान मौत का कफन पहनकर के मातृ भूमि के रक्षा के लिए निकलता है, तो एक ही आवाज निकलती है कि, अंजाम की भी हम प्रवाह नहीं करते, हमने तो जन हथेलियों पर रखी है।

आने वाली नस्लें हमसे कल सवाल पूछेंगी

वो हिंदुस्तान कल का था, जब पाकिस्तान के तरफ से इस हिंदुस्तान को चैलेंज होता है और पिछले 9 सालों में दुश्मन देश का हिम्मत नहीं है। कि कोई आंख उठा करके देखें। पुलवामा के अंदर हमारे 40 जवान शहीद हुए और 2 दिन के अंदर उनके घर में घुसकर उनको मारकर और कैंप उखाड़ कर हमारे जवान चले आए। आने वाली हमारी कौमें सवाल पूछेगी कि क्यों हुआ पार्लियामेंट पर हमला? क्यों हुआ 26/11 हमला?

अगर यही पॉलिसी पहले की सरकारों ने अपनाई होती, तो हमारे जवान शहीद नहीं होते। क्या कभी सोच सकते थे कि धारा 370 हटेगी? पाकिस्तान चुप चाप बैठा रहा न कोई गोली चली ना कोई बम उड़ा और धारा 370 हट गई।

पंजाब के अंदर 36 हजार लोगों का कत्लेआम हुआ। कितनी बहनों की सुहाग उजड़ गए। हमें पता था हम जिंदा नहीं रहेंगे, पर हम कफन बांध के निकले थे। जब कहा गया था पंजाब में सिर्फ खालिस्तानी रहेंगे। तब हमने लड़ाई लड़ी। अपने दोस्तों को शहीद होते देखा। हम तो बोनस की जिंदगी जी रहे हैं। वो कहते थे खालिस्तान बनेगा। हमने कहा खालिस्तान न कभी बना था न कभी बनेगा।

हिंदुस्तान एक था, एक रहेगा। हमारा मकसद मंत्री नेता बनना नहीं था। हमारा मकसद शहीद भगत सिंह बनना था। हम सर पर कफ़न बांध चुके थे। ये सोचना होगा आतंकवाद लाता कौन है, जब वोट के लिए हम देश बेच देते हैं, तब आतंकवाद आता है। मैं न्यूज इंडिया को ध्यन्यवाद देता हूं। चेयरमैन साहब को धन्यवाद देता हूं कि अपने सामाजिक जिम्मेदारी को निभाया।