Weather Update: मौसम विभाग की भविष्यवाणी; बारिश की रफ्तार में बदलाव, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Published

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत तेज वर्षा की संभावना जताई है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आज तेज वर्षा की आशंका है।

कई राज्यों में भारी बारिश की संभावनाएं

मौसम विभाग ने झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय और हिमालयी क्षेत्रों, बिहार और पूर्वोत्तर भारत में अगले चार दिनों तक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, कोंकण, गोवा और गुजरात में मौसम की स्थिति कल तक अनुकूल रहेगी।

दक्षिण भारत में, केरल, माहे, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में भी आज बारिश के आसार हैं। वहीं, दिल्ली एनसीआर सहित पश्चिमी और मध्य भारत के कई हिस्सों में इस सप्ताह हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है।

बता दें कि, मौसम विभाग के अनुसार, 12 सितंबर के बाद गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है।