दिल्ली में बदल सकता है मौसम का मिजाज, जल्द हो सकती है बारिश

Published

Delhi Weather Update: देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है , उत्तर भारत के तमाम राज्यों में इस वक्त भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो चुका है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में सोच रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली समेत विभिन्न क्षेत्रों में लू के थपेड़ों से लोगों के हालत खराब है। हालांकि, अब एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी जारी की है है अंदाजा लगाया है कि बहुत जल्द ही दिल्ली में गर्मी से राहत मिलेगी।

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज

देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने जा रही है। लोगो को बारिश का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया है कि कल से दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी हो जाएगा। सोमा सेन के मुताबिक, अगले 3 – 4 दिनों में बारिश हो सकती है जिससे लोगों को राहत भी मिलेगी।

लेखक – आयुष राज