Delhi-NCR में मौसम ने ली करवट, सुबह-सुबह बारिश से सुहाना हुआ मौसम

Published

नई दिल्ली/डेस्क: दिल्ली और उसके आसपास के इलाको में सुबह से झमा झम बारिश हो रही है। सुबह से ही काले बादल बने हुए हैं, जिससे दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदल गया है। गर्मी और उमस की परेशानियों के बाद, मौसम ने लोगों को गर्मी से रहत दिलाई है। कुछ दिनों से बादल तो बने हुए थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली सहित उत्तर भारत के राज्यों में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी। बारिश की सूचना पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड में भी दी गई है। वीकेंड से दिल्ली में भी बारिश की संभावना जताई गई थी। हालांकि, शुक्रवार को ही मौसम ने लोगों का मूड बना दिया।

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस बारिश से दिल्ली-एनसीआर की एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी सुधार होगा।

वर्तमान में, दिल्ली का पीएम का स्तर 2.5 और आसपास के क्षेत्रों में 100 से 150 के बीच है, जिसमें सुधार होने की उम्मीद है। बारिश से जमे डस्ट पार्टिकल हवा में मिल जाते हैं, जिससे वायु प्रदूषण का स्तर कम होता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश में मानसून की गतिविधियां अभी भी चल रही हैं। अगले 15 दिनों के भीतर, मानसून देश से जा सकता है, जिसके बाद लोगों को अगले साल तक मानसून की बारिश का इंतजार करना पड़ सकता है।

लेखक: करन शर्मा