मानसून की बारिश से कई राज्यों में बाढ़ के संभावना! 17 अगस्त को आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम?

Published
Uttarakhand Weather update
Weather Update 13 September

Weather Update 17 August: मानसून की बारिश का दौर जारी है। देश के कई राज्यों में बारिश के कारण जलभराव की समस्या हो रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में हो रहे भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। ऐसे में जानते हैं 17 अगस्त शनिवार को मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली

आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। साथ ही दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में यानी 18 से 20 अगस्त तक दिल्ली में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच राजधानी में बादल छाए रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड

मानसून की बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में तबाही का मंजर छाया हुआ है। वहीं इस बीच पहाड़ी क्षेत्रों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में 19 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार

ओडिशा, पश्चिम बंगाल, और झारखंड में मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आगामी 2-3 दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। IMD ने पूर्वानुमान में बताया कि लो प्रेशर और साइक्लोनिक सिस्टम बनने के कारण ओडिशा और इसके आस-पास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के भीतर पश्चिमी राजस्थान, तेलंगाना और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, साथ ही कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 से 19 अगस्त तक भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।