Weather Update 20 September: पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से हाल-बेहाल, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम?

Published
Weather Update 20 September
Weather Update 20 September

Weather Update 20 September: राजधानी दिल्ली के साथ देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। बीते कुछ दिनों दिल्ली-एनसीआर और देशभर के कई राज्यों में बारिश हुई। जिसके बाद मानसून सुहावना बना हुआ है। वहीं, अब उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और मध्य भारत में मानसून ने फिर करवट बदली है। मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। आइए जानते हैं, 20 सितंबर (Weather Update 20 September)को देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली

राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, राजधानी के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। जिसके बाद दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड

देश के पहाड़ी हिस्सों में मानसून की बारिश से हाल बेहाल हैं। लगातार हुई बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ। जिससे कई सड़कों पर आवाजाही बाधित हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही दोनों राज्यों में लैंडस्लाइड का भी खतरा है। इसी के साथ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उत्तराखंड में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। राज्य के कुछ इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं मौसम विभाग ने हिमाचल में 20 सितंबर और उसके बाद भी आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश की संभावना जताई है।

देश के इस हिस्सों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही बिहार, झारखंड, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और केरल में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।