Weather Update 6 September: उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने कराया ठंड का अहसास, जानें- आज देश के किन राज्यों में होगी बारिश?

Published
Weather Update

Weather Update 6 September: देश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बीते दिन दिल्ली, यूपी के साथ उत्तर भारते के कई जिलों में बारिश हुई। मानसून की बारिश से जहां एक ओर देश के कई जिलों में मौसम सुहावना है तो वहीं दूसरी ओर कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं आज आपके जिले में मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 6 सितंबर शुक्रवार यानी आज भी दिल्ली में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई। आज दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज राजधानी में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड

उत्तराखंड में मानसून की बारिश से स्थानीय लोगों का जीवन काफी प्रभावित हुआ। वहीं लगातार हो रही बारिश के बाद हुए भूस्खलन से कई सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। मानसून की बारिश के बाद उत्तराखंड में मौसम धीरे-धीरे ठंड का अहसास भी करा रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने 6 सितंबर शुक्रवार यानी आज प्रदेश के लिए 4 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इन जिलों में देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चमोली शामिल हैं। वहीं अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना।

देश के इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 सितंबर शुक्रवार यानी आज देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। इन राज्यों में उत्तराखंड, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात रीजन, सौराष्ट्र-कच्छ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोस्टल कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में भी आज बारिश की संभावना है।