Weather Update 9 September: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट, जानें-आज देश में कैसा रहेगा मौसम?

Published
Weather Update
Weather Update 9 September

Weather Update 9 September: मानसून की बारिश का दौरा देश के कई राज्यों में जारी है। बीते दिन दिल्ली, नोएडा के साथ पूरे एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली। आज उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के साथ कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में जानते हैं 9 सितंबर यानी आज देश के किन-किन राज्यों में बारिश हो सकती है।

दिल्ली

दिल्ली में बीते दिन हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसके बाद तापमान में गिरावट भी दर्ज हुई। 8 सितंबर से दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 9 से 13 सितंबर के बीच बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी क्षेत्रों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। आज राजधानी शिमला के साथ राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जिसके बाद लैंड स्लाइड का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में स्थानिय लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं उत्तराखंड में आईएमडी ने बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। बता दें, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार में आज बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं आज भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 सितंबर को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, 11 और 12 सितंबर को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।