Weather Updates 19 August: पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की संभावना, जानें- रक्षा बंधन पर आपके प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

Published
Weather Update
Weather Update 9 September

Weather Updates 19 August: देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश का दौर जारी है। वहीं कई ऐसे राज्य भी हैं जहां लोगों को हलकी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। वहीं हल्की बारिश की भी संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। ऐसे में जानते हैं, आज आपके प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है?

दिल्ली

दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा। लेकिन वहीं, 20 से 22 अगस्त तक यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 20 से 22 अगस्त तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड फिलहाल भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज इन दोनों ही राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस राज्यों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 20 से 22 अगस्त तक उत्तराखंड के लिए बारिश का येलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 अगस्त को बारिश के लिए येलो अलर्ट रहेगा, जबकि 22 अगस्त को मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आज मानसून की बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के लिए बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 22 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम साफ रह सकता है। लेकिन 22 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।