नहीं दिखा चांद, बुधवार या गुरुवार जानें कब है ईद!

Published
Eid al-Fitr 2024
Eid al-Fitr 2024

Eid-ul-Fitr 2024: इस्लाम धर्म में ईद-उल-फितर एक अहम त्योहार है। ईद-उल-फितर को ईद या रमजान ईद के नाम से भी जाना जाता है। ईद-उल-फित्र के जश्न को मनाने के लिए दुनिया भर के मुसलमान बेकरार हैं।
वैसे तो हर साल ईद की तारीख अलग होती है और ईद की तारीख इस बात पर निर्भर करती है कि सऊदी अरब में चांद कब नजर आया है। वहां जब चांद नजर आता है उसके बाद ही अन्य मुल्कों में ईद की तारीख तय की जाती है। और ईद की तारीख तय करने वाली इस रात को चांद रात के रूप में जाना जाता है।
लेकिन ऐसे में आज यानी 9 अप्रैल को सऊदी अरब, यूएई, भारत, पाकिस्तान, अमेरका, ब्रिटेन के साथ अन्य देशों में ईद का चांद नजर नहीं आया। ऐसे में अब ईद का त्योहार बुधवार को नहीं गुरुवार 11 अप्रैल को मनाया जाएगा।

बता दें सऊदी अरब, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा के साथ कुछ अन्य लोगों ने 11 मार्च से अपना रोजा रखना शुरू किया था। वहीं इस्लामिक कैलेंडर हिजरी के अनुसार एक महीना 29 या फिर 30 दिन का होता है। और ऐसे में इन देशों में 9 अप्रैल मंगलवार को ईद का चांद नहीं दिखा। तो इस बार रमजान का महीना पूरे 30 दिन का ही होगा। वहीं बात अगर भारत की करें तो भारत में 12 मार्च से रोजा रखना शुरू किया गया था। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि भारत में 10 अप्रैल को ईद-उल फितर का चांद दिख सकता है।