हादसे का शिकार हुईं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, कोलकाता के SSKM अस्पताल में कराया गया भर्ती

Published

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक हादसे के शिकार हो गई हैं, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीएमसी ने इस घटना की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी है। उन्होंने चेयरपर्सन की चोट की गंभीरता की बात कही और लोगों से उनके लिए दुआ करने की अपील की। उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उनके माथे से खून निकलता दिख रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

इस हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी अपने घर पर ट्रेड मिल करते समय गिर गईं थीं। उन्हें उनके बेटे अभिषेक बनर्जी अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी इससे पहले भी हादसे का शिकार हो चुकी हैं। इसी साल जनवरी में भी उन्हें एक कार हादसे में घायल हो गई थी। उनकी कार को एक अन्य वाहन में टक्कर लगने से बचने के लिए अचानक रोक दिया गया था, जिसके कारण यह एक्सीडेंट हुआ था।

ममता बनर्जी के स्वास्थ्य की जानकारी और उनके इलाज के बारे में अभी अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन उन्हें अस्पताल में उपचार जारी हैं।