दूसरे चरण की इन 88 सीटों का 2019 में ऐसा रहा परिणाम

Published
दूसरे चरण की इन 88 सीटों का 2019 में ऐसा रहा परिणाम?
दूसरे चरण की इन 88 सीटों का 2019 में ऐसा रहा परिणाम?

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को संपन्न हो चुका है। वहीं आज 26 अप्रैल शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में जिन 88 सीटों पर मतदान हो रहा है उनका 2019 में नतीजा कैसा रहा था, जानते हैं।

दूसरे चरण की 88 सीटों का परिणाम 2019 में कैसा रहा था?
2019 लोकसभा चुनाव में इन 88 सीटों में से लगभग 60 प्रतिशत सीटें बीजेपी के खाते में गई थी। यानी इन 88 सीटों में से 60 प्रतिशत सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 20 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की थी। जिन 88 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 52 सीटों पर 2019 में बीजेपी ने जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस को 18 सीटें मिली थी। बाकी की 18 सीटों से में 7 सीटें बीजेपी के सहयोगी दलों के खाते में गई थीं, और 11 सीटें कांग्रेस के सहयोगी दल और अन्य विपक्षी दलों के खाते में गई थीं।