कब मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त?

Published

गुरु पूर्णिमा, जिसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं, हिंदू धर्म में गुरु के महत्वपूर्ण स्थान को याद करने का पर्व है। इस वर्ष, गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को मनाई जाएगी। यह दिन पूजा और ध्यान के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

तिथि और महत्व

शनिवार, 20 जुलाई 2024 को शाम 5 बजकर 59 मिनट से पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी, और इसका समापन अगले दिन, यानी 21 जुलाई 2024 को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर होगा।

धार्मिक महत्व

गुरु पूर्णिमा पर विष्णु भगवान और वेद व्यास की पूजा करने से धार्मिक पुण्य प्राप्त होता है। गुरु के महत्व को समझाने के लिए इस दिन विशेष योग भी होते हैं, जैसे कि सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, प्रीति योग और विष्कुम्भ योग। इस अवसर पर शिष्य गुरु के चरणों में जाकर आशीर्वाद लेते हैं और अपनी साधना में स्थिरता प्राप्त करने का संकल्प लेते हैं।

उपासना और पूजन

सुबह उठकर स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और वेद व्यास की पूजा करनी चाहिए। पूजा के लिए सुबह 7 बजकर 19 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट का समय शुभ रहेगा। वहीं चंद्रोदय का रात्रि में 7:38 मिनट है। इसके अलावा, ‘गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु र्गुरुर्देवो महेश्वरः गुरु साक्षात परब्रह्मा तस्मै श्रीगुरवे नमः’ मंत्र का जाप करना भी शुभ होता है।

गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु शिष्य संबंध को मजबूत करता है और ज्ञान की प्राप्ति में मार्गदर्शन करता है। यह त्यौहार हमें एक योग्य गुरु को खोजने और उनके मार्गदर्शन में विश्वास रखने के महत्व की याद दिलाता है।