Chhath Puja 2023: छठ पूजा के लिए सज गए ये बाजार, यहां मिलेगा पूजा का सारा सामान!

Published

नई दिल्ली: बिहार, छत्तसीगढ़ और यूपी ही नहीं बल्कि दिल्ली में भी छठ पूजा के लिए बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हैं। व्यापारी जिन सामनों का सबसे ज्यादा ऑर्डर दे रहे हैं, उनमें सूप, दाल, नारियल समेत अन्य सामान हैं। ये वे सामान हैं, जो छठ पूजा में इस्तेमाल किये जाते हैं। छठ के सभी सामान सस्ते दामों पर मिल सकें इस बार इसका भी ध्यान रखा गया है। इसके लिए दिल्ली में कई बाजर लगे हैं। इन बाजारों में आपको छठ पूजा के लिए आधुनिक और पारंपरिक वस्तुओं का विशाल चयन मिलता है, जो पूजा को और भी रंगीन बनाता है।

छठ पूजा में सूप-दउरा का विशेष महत्व माना जाता है। छठ पूजा करने के लिए घाट पर ही दउरा में प्रसाद रखा जाता है और सूप से भगवान सूर्य देव को भोग लगाया जाता है। इसके अलावा छठ पूजा का प्रसाद बनाने के लिए भी मिट्टी का चूल्हा शुभ माना जाता है। मिट्टी के चूल्हे पर ठेकुआ और गुड़ की खीर भी बनाई जाती है। इस मौके पर दिल्ली के कई बाजारों में मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी भी नजर आ रही हैं।

जानिए छठ के सामान की कीमतें?

वैसे तो छठ पूजा पर मिलने वाली सामग्री को आप एक दामों पर नहीं खरीद सकते हैं। क्योंकि सामान की कीमत उसकी गुणवत्ता पर आधारित होती है। जैसे- बड़े टूर की कीमत 200 रुपये है और छोटा टूर 100 रुपये बाजारों में उपलब्ध है, तो वहीं सूप 85 रुपये में उपलब्ध है। इन सभी वस्तुओं को खरीदने के लिए आपको प्राचीन शिव मंदिर, कापसहेड़ा आना होगा, जहां आपको सभी चीजें मिलेंगी। छठ पूजा का सामान एक ही स्थान पर।