Keshopur borewell case: किसने तोड़ा बोरवेल का ताला? दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में साजिश के संकेत!

Published

Keshopur borewell case: केशोपुर बोरवेल मामले में दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में साजिश के संकेत मिल रहे हैं। इस घटना में दिल्ली के केशोपुर बोरवेल रूम की दीवार टूटने के बाद एक व्यक्ति नीचे गिर गया था।

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जिस रूम में बोरवेल था, उसकी दीवार टूटी होने की वजह से कोई भी अंदर जा सकता था और पुलिस ने इसे साजिश के संकेत के रूप में नहीं देखा है। इसमें बताया गया है कि रूम में कोई सीसीटीवी नहीं है और कोई कैमरा भी नहीं है।

बात दें कि दिल्ली पुलिस ने हर एंगल से जांच में जुटी है और इस मामले की गहराईयों को छूने के लिए काम कर रही है। केशोपुर बोरवेल घटना में क्या हदसा है या क्या साजिश है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

दूसरी तरफ, मंत्री आतिशी ने कहा कि बोरवेल वाल कमरा बंद था और किसी ने ताला तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि ताला किसने तोड़ा और इस पर भी पुलिस जांच करेगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड को इस मामले की जांच के लिए आदेश दिए हैं और युद्धस्तर पर सभी बोरवेल को 48 घंटे में सील करने का आदेश दिया है। DJB को भी जांच के आदेश दिए गए हैं और ज़िम्मेदार अफ़सर पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी।