Haryana Politics: कौन हैं हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी?

Published

Haryana Politics: हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया है। लगभग 4 साल से चल रहे भाजपा-जजपा गठबंधन का अब खत्म हो चूका है। भाजपा निर्दलीय विधायकों के समर्थन से नई सरकार बना सकती है। राज्य के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद, मनोहर लाल खट्टर के करीबी नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे।

नायब सिंह सैनी भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे ओबीसी समुदाय से आते हैं और भाजपा के प्रमुख नेता हैं। 1996 में सैनी को भाजपा के संगठन में जिम्मेदारी दी गई थी। 2002 में उन्हें भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाया गया था। 2012 में सैनी को अंबाला भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। जिसके बाद 2014 में नारायणगढ़ से विधानसभा में चुनाव जीतकर नायब सिंह सैनी संसद पहुंचे। 2016 में खट्टर सरकार में सैनी को राज्य मंत्री बनाया गया था।

नायब सिंह सैनी खट्टर के करीबी माने जाते हैं। 2019 में भाजपा ने उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया और वे संसद में पहुंचे। उन्हें 2023 में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी।

लेखक: करन शर्मा