डंकी मारे चीन, अमेरिका का रास्ता हुआ क्लीन

Published

नई दिल्ली/डेस्क: अपने डंकी में देखा की कैसे लोग दूसरे देश में ज्यादा पैसे कमाने और अच्छी जिंदगी की तालाश में लाखों रूपए कर्च कर, अपनी जिंदगी दांव पर लगा देतें हैं, लेकिन जब आपका देश खूब अमीर हो, आप अच्छा खासा पैसा भी कमा रहे हो, फिर भी आप डंकी लगाने की सोचें तो कुछ तो गड़बड़ है। जी हा, अब चीनी भी उपने पसंदीदा देश में एंट्री लेने के लिए illegal route अपनाने लगे हैं।

डंकी मार रहे चीनी युवा

ये युवा चीन के अस्थिर भविष्य को देखते हुए अपने ही देश से पलायन करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जिसे, जैसे मौका मिलता है, वो चीन से बहार बसना पसंद करता है। अब शायद आपको सुनकर हसी भी आए लेकिन ये चीनी अमेरिका या यूरोप नहीं बल्कि डंकी मारने के लिए थाईलैंड, सिंगापुर और जापान का पर्वतीय इलाका पसंद करते है।

ये चीनी युवा अपने माता-पिता को भी खूब बेवकूफ बनाते हैं। टाइम जोन में अंतर दिखाने के लिए ये लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ वीडियो चैट करते समय पर्दा खींच देते हैं और अंधेरा कर देते हैं।

इनमें भाग्यशाली वे हैं, जो कानूनी रूप से यूरोप या अमेरिका जा सकते हैं। सबसे साहसी लोग वे हैं, जो लैटिन अमेरिका की यात्रा करते हैं और भौगोलिक सीमाओं को पार करते हुए मैक्सिको और फिर अमेरिका पहुंचते हैं। अब आपके मन में सवाल आया होगा, क्या ये वो ही चीन है जिसको लेकर दुनिया भर में चर्चा है की ये आने वाले कुछ सालों में ही अमेरिका को बुरी तरह से पछाड़ देगा। जिस बात से अमेरिका भी भली भांति वाकिफ है।

अमेरिका, अमेरिका क्यों है?

लेकिन अगर आप थोड़ा ध्यान से सोचें तो आपको पता चलेगा कि अमेरिका, अमेरिका क्यों है? अगर आप 2024 या दस वर्ष के अंतराल में दुनिया को देखते हैं, तो मुमकिन है कि अमेरिका एक व्यापक साम्राज्य की गिरावट की तरह दिखे। जब अमेरिका की शक्ति को चुनौती देने वाला कोई नहीं था, तब अमेरिका ने हर मोर्चे पर अपनी शक्ति दिखाई और पूरे विश्व को जोड़कर रखने के लिए जरूरी हस्तक्षेप किया।

इसे ध्यान में रखते हुए, यदि आप long term में देखें, तो भविष्य में किसका वर्चस्व अमेरिका से अधिक तार्किक लगता है? तमाम इकनोमिक संबंधी चुनौतियों के बावजूद अमेरिकी अर्थव्यवस्था महामारी के बाद से बढ़ी है और तेजी से बढ़ भी रही है, जबकि चीन और यूरोप की अर्थव्यवस्थाएं ठहर गई हैं।

पिछले पांच वर्षों में कई विकसित देशों में Long-term demographic गिरावट तेज हो गई है, लेकिन अमेरिकी Demographic Trends स्कैंडिनेविया या South Korea जैसे देशों की तुलना में ज्यादा stable है।

दुनिया के दूसरे देशों से क्यों अलग है अमेरिका?

आज पूरी दुनिया की तरह अमेरिका के लिए स्थितियां जटिल हैं। लेकिन क्या कोई ऐसी दुनिया की कल्पना कर सकता है, जिसमें एक ओर जिश्व के कई देश अस्थिरता और तानाशाही जैसी व्यवस्थाएं देख रहे हैं, तो वहीं अमेरिका विकास और निर्माण का दौर देख रहा है। अमेरिका इसलिए अलग है, क्योंकि वह हमेशा से गतिशील रहा है।

यही वह चीज है, जो अमेरिका को चीन या दुनिया के दूसरे देशों से अलग करती है। यही अमेरिका को अमेरिका बनाता है। लेकिन वर्तमान समय की चुनौतियों से वह कैसे पार पाता है, यह अमेरिका पर ही निर्भर करता है.

नोट: यह लेख पूर्वी एशिया स्थित अर्थशास्त्र अनुसंधान फर्म के प्रौद्योगिकी विश्लेषक और समकालीन चीन के एक प्रतिभाशाली पर्यवेक्षक डैन वांग के लेखन पर आधारित है, जो व्यक्तिगत अनुभव के साथ विश्लेषण का मिश्रण करते हुए, पिछले वर्ष के बारे में एक लंबा, चिंतनशील पत्र लिखते हैं।

लेखक: करन शर्मा