कांग्रेस को क्यों डिलीट करना पड़ा भारत न्याय यात्रा का प्रोमो वीडियो?

Published

नई दिल्ली/डेस्क: कांग्रेस पार्टी ने भारत न्याय यात्रा के प्रोमो वीडियो में एक गलती की है जिसके बारे में उन्हें पता चलते ही वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया गया। इस वीडियो में उपयोग की गई कविता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की थी, जिसे बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने लोकसभा में 2016 में पढ़ी थी।

जब यह वीडियो लोगों ने सुना तो कांग्रेस को गलती के बारे में जानकारी दी गई। तब तक यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई यूजर्स ने शेयर कर दिया था। वीडियो में बच्चा पूछता है कि डैड गूजबंप क्या है, फिर डैड जवाब देते हैं गूजबंप, आओ मेरे साथ। जिस पर स्मृति ईरानी की कविता की आवाज सुनाई जाती है।

इसमें वे कहती हैं, हम जिएंगे तो इस भारत के लिए, मरेंगे तो इस भारत के लिए और मरने के बाद भी गंगाजल में बहती हमारी अस्थियों को कोई कान लगाकर सुनेगा तो एक ही आवाज आएगी-भारत माता की जय। इस त्रुटि के बाद, कांग्रेस ने वीडियो को हटा दिया और गलती को स्वीकार किया।

लेखक: करन शर्मा