युवराज ने क्यों रखा अपनी बेटी का नाम औरा? ये है खास वजह!

Published
पूरा हुआ युवराज सिंह का परिवार

नई दिल्ली: क्रिकेटर युवराज सिंह के घर में एक बार फिर से किलकारियों की गूंज उठी हैं। क्योंकि युवराज सिंह एक बार फिर से पिता बन चुके हैं। युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डारकर दी। अपनी पोस्ट में युवराज सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बच्ची का नाम औरा रखा है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर युवराज सिंह ये पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो रही है, तो वहीं दूसरी तरफ युवराज सिंह के फैंस लगातार कमेंट्स कर उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं।

युवराज सिंह ने अपनी पत्नी को टैग कर ऐसा क्या लिखा की हो गया वायरल?

युवराज सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक फोटो शेयर करते हुए अपनी पत्नी हेजल कीच को टैग करते हुए लिखा है कि, “बिना नींद की रातें और बेहतर हो गई हैं। हम अपनी नन्ही परी औरा का स्वागत करते हैं।” सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो में युवराज सिंह की पत्नी,बेटा औरियन कीच सिंह और उनकी नन्ही परी औरा दिख रहे हैं।

दूसरी बार पापा बनें युवराज

ये बात तो सभी जानते हैं कि युवराज सिंह की शादी बॉलीवुड की अभिनेत्री व मॉडल हेजल कीच के साथ साल 2016 में हुई थी। दोनों कपल शादी के करीब 5 साल बाद पहली बार माता-पिता बने। युवराज सिंह के बेटे ओरियन कीच सिंह का जन्म 25 जनवरी 2022 को हुआ था। जिसके डेढ़ साल बाद दोनों के घर में बेटी की किलकारी गूंजी है।

बेटी का नाम क्यों रखा औरा?

सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की जानकारी देते हुए युवराज सिंह ने अपने फैंस के लिए एक एक सप्राज भी रखा है और वो है कि उन्होंने ये नहीं बताया कि बेटी का जन्म कब और कहां हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ लोग इस बात को सोच रहे हैं कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम औरा क्यों रखा?

आपको बता दें कि, औरा का अर्थ होता है आभा मंडल। यह व्यक्ति का भी होता है और स्थान का भी। औरा ऊर्जा का वो आकार है, जो भौतिक रूप में खुद को प्रकट नहीं करता है। औरा किसी इंसान या स्थान की वह बाहरी सतह या परत है, जो हमें दिखाई नहीं पड़ती है, लेकिन हमारे अंतर्मन में आकर्षण पैदा करता है। शायद यही सोचकर युवराज सिंह ने भी अपनी बेटी का नाम रखा होगा।