177 लोगों की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब यात्रा के दौरान हवा में उड़ गई विमान की एक खिड़की, देखें वीडियो…

Published

नई दिल्ली: अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737-9 मैक्स को शुक्रवार की रात उस समय आपात स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही उसकी एक खिड़की यात्रा के दौरान बीच हवा में खुल गई। यात्रियों द्वारा लिए गए वीडियो से पता चलता है कि मध्य-केबिन निकास द्वार विमान से पूरी तरह से अलग हो गया था।

कैसे उखड़ गई विमान की खिलड़ी?

शुक्रवार रात पोर्टलैंड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अलास्का एयरलाइंस की उड़ान 1282 की जबरन आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। पोर्टलैंड से ओन्टारियो, कैलिफोर्निया की यात्रा करने वाली उड़ान को गंभीर दबाव का सामना करना पड़ा, जिसके कारण एक बड़ी खिड़की का हिस्सा बाहर निकल गया और साथ ही एक पूरी सीट खाली हो गई। इस घटना में एक बच्चे की शर्ट भी फट गई। बोइंग 737-900/-9MAX विमान सुरक्षित रूप से पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौटने से पहले 16,300 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंच गया था। जिस दौरान ये हादसा हुआ। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

घटना पर अलास्का एयरलाइंस ने क्या कहा?

इस घटना के बाद अलास्का एयरलाइंस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, “पोर्टलैंड से ओन्टारियो, सीए (कैलिफोर्निया) के लिए AS1282 को शुक्रवार शाम प्रस्थान के तुरंत बाद एक घटना का अनुभव हुआ। विमान 171 मेहमानों और 6 चालक दल के सदस्यों के साथ पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से वापस उतर गया। हम जांच कर रहे हैं कि क्या हुआ और जैसे ही यह उपलब्ध होगा हम और अधिक साझा करेंगे।”