महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस, लहरिया संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उठाया कदम

Published
Women celebrated Sawan Festival and Independence Day with great pomp, took steps to promote Lahariya culture
Women celebrated Sawan Festival and Independence Day with great pomp, took steps to promote Lahariya culture

बंगलौर। सावन के महीने में महिलाएं अक्सर लहरिया पहनें नजर आती है, यही वो महीना होता है जब महिलाएं सावन और तीज महोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाती है. इसी मौके पर बंगलौर शहर की महिलाओं ने मिलकर सावन महोत्सव मनाया, जिसमें कई महिलाओं ने मिलकर लहरिया संस्कृति को आगे बढ़ाने का कदम उठाया. वहीं कार्यक्रम में महिलाओं ने सास्कृतिक गानों पर नृत्य भी किया.

बता दें कि अखिल गुर्जर गौड़ महिला महासभा ने सोमवार को तीज महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस एक साथ मनाया. इस अवसर पर सभी महिलाओं ने एक तरफ तीज उत्सव को मनाने के लिए लहरिया पहना तो कुछ महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के साथ फोटोज भी क्लिक करवाई.

महिलाओं ने देशभक्ति गानों पर नृत्य भी किया. समारोह में महिलाओं ने तिरंगा लहरा कर स्वतंत्रता दिवस मनाया. मालूम हो कि 15 अगस्त को देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इसको लेकर देशभर के लोगों में काफी उत्साह है. इस बता दें कि इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अलका पंचारिया, निर्मला और किरण पंचारिया के साथ लगभग 50 महिलाओं ने हिस्सा लिया.

इसको लेकर महिला मंडल की प्रवक्ता वीना शर्मा ने कहा कि- हम ये दोनों त्योहार मना कर आने वाली पीढ़ियों को संदेश देना चाहते हैं कि, लोग भारतीय संस्कृति को पहचाने और इसे अपनाएं. आजकल जिस तरह से जनरेशन रील संस्कृति को बढ़ावा दे रही है, वो हमारे तीज त्योहारों में छिपी रंग बिरंगी संस्कृति को भी पहचाने। साथ ही देश प्रेम की भावना भी बच्चो में विकसित हो और वो अपने तिरंगे और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझ सके.

(Also Read- चांद के बाद अब सूरज की स्टडी के लिए तैयार है ISRO, आदित्य L-1 सूरज और पृथ्वी के बीच लैगरेंज पॉइंट-1 से करेगा सूरज की स्टडी)