World’s Second Largest Diamond: अफ्रीकी देश में मिला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा, वजन जान हो जाएंगे हैरान!

Published

World’s Second Largest Diamond: दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा कनाडा की हीरा कंपनी लुकारा डायमंड ने अफ्रीकी देश बोत्सवाना में खोज निकाला है। इसका वजन करीब 2492 कैरेट है। माना जा रहा है कि ये हीरा 40 मिलियन डॉलर यानी 335 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का है। इस हीरे के मिलते ही खोजने वाली कंपनी लुकारा के शेयर में 40 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

दुनिया के सबसे बड़े हीरे का क्या है नाम?

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े हीरे का नाम अभी फिलहाल लुकारा डायमंड कंपनी ने नहीं रखा है। बता दें, यह कलिनन डायमंड के बाद सबसे बड़ा हीरा है। जानकारी के मुताबिक, दुनिया का पहला सबसे बड़ा हीरा कलिनन लगभग एक सदी पहले मिला था। कलिनन ब्रिटिश रॉयल फैमिली के ज्वेलरी में लगा हुआ है।

कहां मिला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा?

यह हीरा बोत्सवाना के करोवी खान (Karowe Mine) में मिला है, और इसका आकार एक कोल्डड्रिंक कैन के बराबर का है। इससे पहले इसी खदान में 1758 कैरेट का सेवेलो (Sewelo) और 1109 कैरेट का लेसेदी ला रोना (Lesedi La Rona) जैसे बड़े हीरे भी मिल चुके हैं। बता दें, इस नए हीरे की खोज के लिए X-Ray ट्रांसमिशन तकनीक का उपयोग किया गया है।