नहीं रहे WWE सुपरस्टार Bray Wyatt, 36 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Published
Image Source; Getty

नई दिल्ली/डेस्क: विंडहैम रोटुंडा, जिन्हें ब्रे वायट और द फीन्ड के नाम से WWE में रेसलिंग करते हुए देखा गया था, उनकी अचानक मौत हो गई है। उनकी आयु केवल 36 वर्ष थी। रोटुंडा कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, लेकिन उनके परिवार ने उनकी मौत की विशेष वजहों का खुलासा नहीं किया है।

उनकी बीमारी के कारण वे कुछ समय से रिंग और टेलीविजन से दूर थे। लेकिन उनकी अचानक मौत ने परिवार के साथ साथ पुरे खेल जगत को चौंका दिया है।

विंडहैम रोटुंडा तीसरी पीढ़ी के पेशेवर रेसलर थे और उन्हें माइक रोटुंडा के बेटे और ब्लैकजैक मुलिगन के पोते के रूप में जाना जाता था। उन्हें WWE में वायट फैमिली के लीडर के रूप में प्रस्तुत किया गया था।

ट्रिपल एच (Triple H) ने किया ट्वीट

WWE के प्रमुख ट्रिपल एच ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से विंडहैम रोटुंडा की मौत की खबर साझा की।

उन्होंने लिखा कि उन्हें WWE हॉल ऑफ फेमर माइक रोटुंडा के द्वारा फोन आया था, जिसने उन्हें दुखद समाचार सुनाया कि उनके परिवार के एक अमूल्य सदस्य, विंडहैम रोटुंडा जिन्हें हम ब्रे वायट के नाम से भी जानते हैं, का अचानक निधन हो गया। ट्रिपल एच ने उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

Bray Wyatt का करियर

रोटुंडा ने अपने WWE करियर में कई महत्वपूर्ण मोमेंट्स दर्ज किए। उन्होंने दो बार WWE यूनिवर्सल चैम्पियनशिप और एक बार WWE चैम्पियनशिप जीते। उन्होंने मैट हार्डी के साथ वायट के नाम से रॉ टैग टीम चैम्पियनशिप भी हासिल की थी। उन्हें 2019 में WWE मेल रेसलर ऑफ द ईयर का खिताब भी प्राप्त हुआ था।

रोटुंडा की पूर्व पत्नी सामंथा के साथ 2012 में शादी हुई थी और उनकी दो बेटियां भी हैं। हालांकि, 2017 में दोनों का अलग हो गए थे। इस दौरान, रोटुंडा और WWE की रिंग एनाउंसर जोजो के बीच का रिश्ता सामने आया था।

जोजो ने 2019 में एक बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद उन्होंने 2020 में दूसरे बेटे को जन्म दिया। 2022 में जोजो और रोटुंडा की सगाई हुई थी।

लेखक: करन शर्मा