Articles: X के प्रीमियर+ यूजर्स अब लंबे-चौड़ी पोस्ट लिख कर सकते हैं ट्वीट, X ने ट्विटर पर पेश किया आर्टिकल्स

Published

Articles: एलन मस्क की कंपनी X ने शुक्रवार को ‘आर्टिकल्स’ (Articles) लॉन्च किया है, जो एक्स पर लंबी-चौड़ी पोस्ट को शेयर करने का एक नया तरीका है। एक्स के Write अकाउंट से इस आर्टिकल्स को शेयर करते हुए लिखा गया है कि, “हम आर्टिकल्स की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं, जो एक्स पर अपने फॉलोअर्स के साथ लंबी-चौड़ी सामग्री लिखने और साझा करने का एक नया तरीका है।”

अब प्रीमियर+ यूजर्स और सेवा के लिए भुगतान करने वाले लोग स्टाइलिस्ड टेक्स्ट, छवियों, और वीडियो के साथ लेख पोस्ट कर सकते हैं। एक्स ने बयान में कहा है कि आर्टिकल्स प्रकाशित करना प्रीमियम+ यूजर्स और सत्यापित संगठनों के लिए ही होगा। लेखों में टेक्स्ट के साथ-साथ चित्र, वीडियो, और लिंक भी शामिल हो सकते हैं। यह सुविधा आसानी से एक्सडॉटकॉम के साइड नेविगेशन में लेख टैब पर उपलब्ध है। लेख लिखने के बाद, यूजर्स उन्हें संपादित भी कर सकते हैं और हटा भी सकते हैं।