यशस्वी जायसवाल ने ठोका दोहरा शतक, आउट होते ही लगी विकेट्स की झड़ी, 396 पर सिमटी टीम इंडिया

Published

नई दिल्ली/डेस्क: विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने एक शानदार प्रदर्शन दिखाया है। उनके खेल की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम होगी। उन्होंने अपने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ एक शानदार दोहरा शतक बनाया।

जायसवाल ने 22 साल की उम्र में यह काम किया है, जो कि बहुत ही दिलचस्प है। उन्होंने 277 गेंदों पर 209 रन बनाए और इसके बाद आउट हो गए। उन्होंने अपने इस दोहरे शतक से कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा सलामी ओपनर बन गए हैं। उन्होंने यह काम 22 साल और 37 दिन में किया है।

दोहरा शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी

भारत के लिए टेस्ट मैच में डबल सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी की सूची में विनोद कांबली का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने 1993 में 21 साल और 35 दिन की उम्र में यह काम किया था। अब जायसवाल भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। वह भारत की ओर से टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए टेस्ट मैच में डबल सेंचुरी बनाने वाले लेफ्टी बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया है। पहले यह काम सौरव गांगुली, विनोद कांबली और गौतम गंभीर ने किया है।

दोहरा शतक लगाने वाले 25वें खिलाड़ी

भारत के लिए डबल सेंचुरी बनाने में सबसे कम पारियों में से एक होने का गौरव करुण नायर को है, जिन्होंने 3 पारियों में इस काम को किया। अब यशस्वी जायसवाल का भी नाम इस सूची में जोड़ दिया गया है। उन्होंने अपना दोहरा शतक 10 पारियों में बनाया है। उनसे ऊपर चेतेश्वर पुजारा (9 पारियां), सुनील गावस्कर (8 पारियां), मयंक अग्रवाल (8 पारियां) और विनोद कांबली (4 पारियां) हैं।

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले 24 खिलाड़ियों में बहुत से दिग्गजों का नाम शामिल है, जैसे कि वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा आदि। अब जायसवाल भारत के लिए टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले 25वें खिलाड़ी बन गए हैं।

लेखक: करन शर्मा